थाना क्षेत्र के तुलसीपुर में पिटाई से क्रोधित होकर पत्नी ने पति का गुप्तां’ग का’ट डाला। आसपास के लोगों ने घा’यल को इलाज के लिए भागलपुर भेजा, जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के पटना रेफर कर दिया। घायल का पटना में अभी इलाज चल रहा है। घटना सोमवार देर रात करीब दो बजे की है। हालांकि पुलिस इस घटना की जानकारी होने से इंकार कर रही है। इलाके के लोग इसे लेकर तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं।
 
जानकारी के अनुसार, पति सोमवार की देर रात 12 बजे बाहर से घर आकर सो गया। जब वह नींद में था, उसी समय पत्नी ने घटना को अंजाम दिया। कहा जा रहा है ब्लैड से गु’प्तांग को काट दिया गया है। गांव में चर्चा है कि घायल युवक का किसी दूसरी महिला से अवै’ध सं’बंध था। पत्नी इसका विरो’ध करती थी। नहीं मानने पर इस घ’टना को अं’जाम दिया। घायल पति का इलाज कराने के लिए पत्नी भी दोनों बच्चों के साथ गई है।

सन्हौला: स’ल्फास खाकर दे दी जा’न सन्हौला। अमडीहा गांव में पत्नी के वियोग में पति द्वारा स’ल्फास खाने का मामला प्रकाश में आया है। सन्हौला अस्पताल से रेफर होने के बाद मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौ’त हो गई। पहली पत्नी की मौ’त के बाद एक वर्ष पूर्व उसने दूसरी शादी की थी। शादी के बाद पत्नी से अनबन शुरू हो गई। तीन माह पूर्व उसकी पत्नी मायके चली आई। वह वहां से आना नहीं चाह रही थी। 18 सितंबर को पंकज चौधरी पिता, भाई और बहनोई को साथ लेकर बिदागरी के लिए ससुराल गया, लेकिन ससुरालवालों ने बिदागिरी नहीं दी। शाम को स’ल्फास खा लिया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *