मुंबई में 22 वर्षीय युवक के साथ कथित रूप से रे/प का बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि चलती कार में चार लोगों ने तीन घंटे तक युवक का रे//प कि//या। पुलिस ने बुधवार को सभी आरोपियों को गि//रफ्ता//र कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
सेल्फी के जरिए ट्रेस की लोकेशन
जानकारी के मुताबिक, मुंबई के कुर्ला में रहने वाले 22 वर्षीय युवक ने शहर के एक रेस्टोरेंट के बाहर सेल्फी ली थी, जिसे उसने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी। आरोप है कि चारों आरोपियों ने युवक की लोकेशन ट्रेस की और उसके पास पहुंचे। उन्होंने कहा कि वह उसके फैन हैं और कुछ बातचीत करना चाहते हैं।
 
चलती कार में तीन घंटे रे//प
इसके बाद युवक को कार में बैठा ले गए और तीन घंटे तक चलती कार में रेप किया। इसके बाद युवक को एक सड़क पर फेंककर फरार हो गए। तब पीड़िता ने अपने माता-पिता को फोन किया और पुलिस स्टेशन आकर केस दर्ज करवाया।
 

 
सभी आरोपी हिरासत में
पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 377 (अप्राकृतिक सेक्स) के तहत एफआईआर दर्ज की है। संदिग्धों में से एक नाबालिग है और उसे बाल रिमांड होम भेज दिया गया है। वीबी नगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी माधुरी पोकले ने बताया कि सभी आरोपियों को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *