बॉलीवुड और पंजाबी सिंगर मीका सिंह इन दिनों चर्चा में हैं। हाल ही में उन्हें दुबई पुलिस ने 17 साल की मॉडल को अश्लील मैसेज भेजने और यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया था। कल रात तक खबर आई कि मीका को दुबई के मुरक्काबात पुलिस थाने से छुड़ा लिया गया है। इस बीच मीका के भाई दलेर मेहंदी ने पीड़ित लड़की के बारे में बड़ा खुलासा किया है। अंग्रेसी वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार दलेर मेहंदी ने कहा है कि वह अभी तक समझ नहीं पा रहे हैं कि क्या हुआ है। उन्होंने बताया कि मीका दुबई में अपने शो करने के लिए आए थे। दलेर मेहंदी के अनुसार जिस ब्राजीलियन लड़की ने मीका पर आरोप लगाए हैं वह लड़की और उसकी मां उनके सिंगिग-डांसिंग ग्रुप से पिछले 3-4 सालों से जुड़ी हुई है।

दलेर मेहंदी का कहना है कि हमें समझने में समय लग रहा है कि ऐसा लड़की ने क्यों कहा है। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो इंडियन एंबेसी द्वारा जांच करने के बाद मीका सिंह को दुबई पुलिस की हिरासत से छुड़ा लिया गया है। यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE) में मौजूद भारत के राजदूत नवदीप सिंह सुरी ने बताया कि कोर्ट में पेश करने के बाद मीका सिंह को छुड़ा लिया गया है। गौरतलब है कि मीका परफॉर्मेंस की वजह से दुबई गए थे। जहां पर महिला के आरोप के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। आपको बता दें कि जिस दिन मीका सिंह को दुबई में गिरफ्तार किया उसी दिन उनका गाना ‘आंख मारे’ रिलीज हुआ। यह गाना रणवीर सिंह और सारा अली खान की फिल्म सिंबा का है।

बता दें कि मीका सिंह इससे पहले भी कई बार विवादों में आ चुके हैं। इससे पहले साल 2016 में एक और मॉडल ने उनपर यौन शोषण का आरोप लगाया था। इससे पहले साल 2015 में भी मीका एक डॉक्टर को थप्पड़ मारने को लेकर चर्चा में आ गए थे । मीका सिंह दिल्ली में एक कॉन्सर्ट कर रहे थे । इसी दौरान उन्होंने एक डॉक्टर को थप्पड़ मार दिया था जिसके बाद मीका को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया था । इस डॉक्टर का नाम श्रीकांत था और अंबेडकर हॉस्पिटल में काम करता था।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *