भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता सैयद शाहनवाज हुसैन कोरोनावायरस के शिकार हो गए हैं. अभी कुछ देर पहले शाहनवाज हुसैन ने ट्वीट कर जानकारी साझा किया.
उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव प्रचार के दौरान वह कई लोगों के संपर्क में आए थे और वह आग्रह करते हैं कि वह सारे लोग अपना जांच सरकारी दिशानिर्देशों को पालन करते हुए जरूर से जरूर करवा लें.
https://twitter.com/ShahnawazBJP/status/1318931107971178497?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1318931107971178497%7Ctwgr%5Eshare_3%2Ccontainerclick_1&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.indiatvnews.com%2Fnews%2Findia%2Fbjp-leader-shahnawaz-hussain-coronavirus-positive-658822
उन्होंने और जानकारी देते हुए यह भी बताया कि उनके साथ संपर्क में आए हुए कुछ लोगों के रिपोर्ट लगातार पॉज़िटिव आए जिसके बाद उन्होंने अपना परीक्षण करवाया और फलस्वरूप उनका भी रिपोर्ट कोरोना पॉज़िटिव आया है.
आपको बताते चलें कि शाहनवाज हुसैन बिहार चुनाव को लेकर कई जगह प्रचार-प्रसार हेतु जनता के बीच गए थे और बिहार में सरकार बनाने हेतु समर्थन मांगा था.
मामले की जानकारी मिलने के साथ ही सोशल मीडिया के द्वारा शाहनवाज हुसैन के समर्थक उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना संदेश दे रहे हैं.

