Muzaffarpur Boat Accident: Dead body found on the banks of Bagmati river, NDRF is searching for dead bodies

नाव हादसे के बाद लापता हुए लोगों की तलाश जारी है।
★फोटो : अमर उजाला

विस्तार

  • मुजफ्फरपुर के बागमती नदी में नाव हादसे में लापता हुए 12 लोगों में एक की लाश मिली है।
  • लाश को प्रशासन या स्थानीय गोताखोर की टीम नहीं खोज पाई।
  • मासूम की लाश नदी ने ही लौटा दी।
  • अब अन्य लापता लोगों के जिंदा होने की संभावना भी खत्म हो गई है।

11 लोग अब अब भी लापता, तलाश जारी

मुजफ्फरपुर के बागमती नदी में नाव हादसे में लापता हुए 12 लोगों में एक की लाश मिली है। चौंकाने वाली बात यह है कि लाश को प्रशासन या स्थानीय गोताखोर की टीम नहीं खोज पाई। मासूम की लाश नदी ने ही लौटा दी। मासूम की लाश नदी के दूसरे छोर पर बगर लक्ष्मी इलाके में झाड़ी के पास मिला। शव मिलते ही गांव में कहराम मच गया। उसके परिजनों को उम्मीद थी कि वह जिंदा बच जाएगा। लेकिन, उसकी लाश देख सारी उम्मीद खत्म हो गई। मृत मासूम की पहचान नार्गिश खातून की 4 वर्षीय बेटी अजमत के रूप में हुई। अजमत की लाश मिलने के बाद अब अन्य लापता लोगों के जिंदा होने की संभावना भी खत्म हो गई है।

सभी गायघाट प्रखंड के मधुरपट्टी गांव के रहने वाले

गुरुवार की सुबह नाव पर सवार होकर करीब 32 बच्चे गायघाट प्रखंड के बलौर हाई स्कूल जा रहे थे। नाव पर कुछ बच्चे और महिलाएं भी थी। कुछ पुरुष भी थे। रस्सी के सहारे नदी से नाव पार करती है। इसी दौरान बेनीबाद ओपी स्थित मधुरपट्टी घाट के पास रस्सी टूट गई और बच्चों से भरी नाव अनियंत्रित होकर बागमती नदी में डूब गई। करीब 20 से अधिक बच्चों को सकुशल नदी से बाहर निकाल लिया गया है जबकि करीब 11 लोग अब भी लापता हैं। NDRF की टीम उनकी लाश में छानबीन कर रही है।

सभी गायघाट प्रखंड के मधुरपट्टी गांव के रहने वाले थे। इनमें से अधिकांश बच्चे 9वीं और 10वीं के छात्र हैं।

  • कामिनी कुमारी (16) पिता राजेश राय
  • सुष्मिता कुमारी (16) पिता लक्ष्मी राय
  • बेबी कुमारी पिता जगदीश राय
  • सजदा बानो (16) पिता मो सफी
  • गणिता देवी पति राम दयाल चौपाल
  • रीतेश कुमार पिता राम जीवन राय
  • शिवजी चौपाल पिता ध्यानी चौपाल
  • शमशुल पिता मो. अयूब
  • वसीम पिता मो इस्माईल
  • पिंटू सहनी पिता राजदेव सहनी
  • मिंटू सहनी पिता राजदेव सहनी

खबर अपडेट हो रही है…

खबर हिंदी में भी समझिए

मुजफ्फरपुर के बागमती नदी में नाव हादसे में लापता हुए 12 लोगों में एक की लाश मिली है। चौंकाने वाली बात यह है कि लाश को प्रशासन या स्थानीय गोताखोर की टीम नहीं खोज पाई। मासूम की लाश नदी ने ही लौटा दी। बागमती नदी में लाश मिलने के बाद अब अन्य लापता लोगों के जिंदा होने की संभावना भी खत्म हो गई है। इस दुर्घटना के बाद भी अब तक 11 लोग लापता हैं। NDRF की टीम उनकी लाश में छानबीन कर रही है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है। लापता हुए सभी लोग गायघाट प्रखंड के मधुरपट्टी गांव के रहने वाले हैं। इनमें से अधिकांश बच्चे हैं। घटना के बाद नाव सवार बच्चों में चीख पुकार मच गई। नाव पर सवार 20 से अधिक बच्चों को सकुशल नदी से बाहर निकाल लिया गया है जबकि करीब 11 लोग अब भी लापता हैं। सभी लापता लोग गायघाट प्रखंड के मधुरपट्टी गांव के रहने वाले थे। इनमें से अधिकांश बच्चे 9वीं और 10वीं के छात्र हैं। खबर अब तक अपडेट हो रही है।

Serving "जहाँ Indian वहाँ India" Since 2014. I Started News Desk in Early Days of India Internet Revolution and 4G. I write About India for Indians.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *