दिल्ली सरकार ने श्रद्धालुओं और यात्रियों की सुविधा के लिए नई अंतरराज्यीय बस सेवा शुरू करने का बड़ा फैसला लिया है। परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने जानकारी दी है कि दिल्ली परिवहन निगम जल्द ही वैष्णो देवी, खाटू श्याम और अयोध्या जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों के लिए सीधी बसें चलाएगा। इस योजना के तहत लगभग 50 वातानुकूलित बसों को 17 अलग-अलग नए रूटों पर उतारने की तैयारी है जिससे श्रद्धालुओं को सस्ती और सुरक्षित यात्रा मिल सकेगी।

🚨: Anant Singh Bail News: बाहुबली अनंत सिंह को पटना हाई कोर्ट से मिली जमानत, दुलारचंद हत्याकांड में मिली बड़ी राहत

किन धार्मिक स्थलों और शहरों के लिए शुरू होगी बस सेवा?

दिल्ली सरकार की इस योजना में प्रमुख रूप से वैष्णो देवी (कटरा), खाटू श्याम (राजस्थान) और अयोध्या (उत्तर प्रदेश) को शामिल किया गया है। इन रूटों पर चलने वाली बसें 12 मीटर लंबी होंगी और पूरी तरह पर्यावरण के अनुकूल होंगी। धार्मिक स्थलों के अलावा अन्य शहरों की कनेक्टिविटी भी बढ़ाई जाएगी। इसके लिए दिल्ली-गाजियाबाद बस टर्मिनल, दिल्ली-रेवाड़ी, दिल्ली-करनाल, दिल्ली-रोहतक, दिल्ली-अलवर और दिल्ली-जेवर जैसे रूटों को मजबूत किया जाएगा।

बिहार कनेक्टिविटी और किराए को लेकर क्या है जानकारी?

दिल्ली में रहने वाले बिहार और पूर्वांचल के लोगों के लिए भी अच्छी खबर है। दिल्ली सरकार और बिहार के बीच बस सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए जल्द ही एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। इससे दिल्ली में रहने वाले बिहार के लोगों को घर आने-जाने के लिए सरकारी बस का विकल्प मिल सकेगा। बसों का किराया और परिचालन नियम ‘एसोसिएशन ऑफ स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग्स’ द्वारा तय बेंचमार्क के आधार पर रखे जाएंगे।

मुख्य गंतव्य बसों की संख्या सुविधा
वैष्णो देवी, अयोध्या, खाटू श्याम 50 बसें AC और 12 मीटर लंबी
बिहार (प्रस्तावित) प्रक्रिया जारी MoU के बाद शुरू होगी
NCR और अन्य राज्य 17 नए रूट इंटरस्टेट कनेक्टिविटी

Swasti is Patna Local Journalist covering patna and nearby news, views and Interviews.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *