केरल में बाढ़ से मची तबाही के बीच कतर एयरवेज भी मदद को आगे आया है. कतर एयरवेज़ ने भी केरल में सहायता की घोषणा की है. इस सबंध में कतर एयरवेज़ के अधिकारियों ने कहा है कि बाढ़ की मार से त्रस्त कोचिन और कारीपुर में दोहा से तिरुवनंतपुरम की एयरलाइन पैसेंजर सर्विस के जरिए सहायता भेजने का ऐलान किया है. बता दें कि कतर की राजधानी दोहा से ऑपरेट होने वाली कार्गो कैरियर के जरिए दुनिया भर के 160 जगहों पर फ्लाइट सर्विस मुहैया कराती है.

कतर एयरवेज के चीफ ऑफिसर गुइलॉमे हैल्लेक्स ने कहा, ‘कतर में रह रहे भारतीय समुदाय ने बड़ी तादाद में मदद की अपील की है। हमने इसे देखते हुए दोहा से त्रिवेंद्रम की डेली की फ्लाइट में मुफ्त में सहायता सामग्री को ट्रांसपॉर्ट करने का फैसला लिया है. हमें उम्मीद है कि 21 अगस्त से 29 अगस्त तक चलने वाले इस राहत अभियान के जरिए 50 टन राहत सामग्रियों का वितरण कर दिया जाएगा.’

बता दें कि एयर विस्तारा ने भी केरल में आये विनाशकारी बाढ़ को देखते हुए उन लोगों को फ्री फ्लाइट मुहैया कराने का फैसला किया जो या तो एक डॉक्टर, नर्स, कुशल स्वयंसेवक और आपदा राहत विशेषज्ञ हैं. एयर विस्तार ने कहा है कि इच्छुक व्यक्ति इस संबंध से विस्तृत जानकारी [email protected] पर ईमेल कर प्राप्त कर सकते हैं और अपना डिटेल्स भेज सकते हैं.

साथ ही फ्री फ्लाइट के लिए आवेदन कर सकते हैं. राहत कार्य के लिए फ्री फ्लाइट दिल्ली और चेन्नई इंटरनेशल एयरपोर्ट से उपलब्ध कराया जायेगा. एयर विस्तारा ने बताया है कि उनका दिल्ली चेन्नई से तिवेन्द्रम के लये डायरेक्ट फ्लाइट उपलब्ध है.


