आने वाली रक्षाबंधन से पहले बिहार सरकार ने यहां की बहनों के लिए एक तोहफे का ऐलान किया है। 22 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन बिहार की बहने बिहार परिवहन निगम के अंतर्गत चलने वाली सिटी बसों में बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। सिटी बस सर्विस के अंतर्गत चलने वाली बसों में महिलाओं से किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा।
परिवहन मंत्री शीला कुमारी ने बताया है कि बिना रक्षाबंधन के दिन बिना स्कूल की यात्रा करने की सुविधा सिटी बस सिटी सर्विस की बसों में महिलाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए दी जाएगी।
परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल के अनुसार बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के तरफ से राजधानी पटना में कुल 125 सीट बसों का संचालन हो रहा है। इन बसों में से 70 सीएनजी और 14 इलेक्ट्रिक बसे हैं। इन सभी बसों में रक्षाबंधन के दिन महिला और युवतियों की मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी। उनसे किराया नहीं लिया जायेगा। 22 अगस्त को महिलाओं के लिए बसों में यात्रा करना पूरी तरह से फ्री रहेगा।
बिहार राज पथ परिवहन निगम के प्रशासक श्याम किशोर की माने तो महिलाओं के लिए मंथली पास में पहले से ही विशेष छूट दी जा रही है ताकि उनका सफर आसान हो सके। बसों में 65% सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित कर दी गई है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *