बिहार सरकार ने राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने 1 अप्रैल 2026 को अधिसूचना जारी कर 2025 बैच के 11 आईएएस अधिकारियों को पहली बार फील्ड में जिम्मेदारी दी है। इन सभी अधिकारियों को विभिन्न जिलों में सहायक समाहर्ता सह सहायक दंडाधिकारी के पद पर तैनात किया गया है। यह अधिकारी लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) से प्रशिक्षण का पहला चरण पूरा कर लौटे हैं।

किन जिलों में हुई नए आईएएस अधिकारियों की तैनाती

बिहार के 11 महत्वपूर्ण जिलों में नए अधिकारियों को नियुक्त किया गया है ताकि सरकारी योजनाओं और प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाई जा सके। इन नियुक्तियों की सूची नीचे दी गई है।

अधिकारी का नाम तैनाती का जिला
दीपक कुमार पटना
निलेश गोयल गया
सौरभ सिन्हा मुजफ्फरपुर
राज कृष्ण झा पूर्वी चंपारण (मोतिहारी)
अंकुर त्रिपाठी वैशाली
प्रिंस राज नवादा
अमित मीणा भोजपुर
कल्पना रावत दरभंगा
केतन शुक्ला सहरसा
कुमुद मिश्रा पूर्णिया
फरखंदा कुरैशी बक्सर

रंजिता को मिली जनगणना विभाग की कमान

इस प्रशासनिक फेरबदल में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रंजिता को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। 2013 बैच की आईएएस अधिकारी रंजिता इससे पहले समाज कल्याण विभाग में निदेशक के रूप में कार्य कर रही थीं। अब उन्हें बिहार का नया जनगणना निदेशक नियुक्त किया गया है।

रंजिता की यह नियुक्ति केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के निर्देश पर तीन साल की अवधि के लिए की गई है। इसके अलावा मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने प्रशिक्षु अधिकारियों के लिए चुनाव प्रबंधन पर विशेष ट्रेनिंग सत्र का आयोजन किया है। इस फेरबदल से जिलों में कामकाज को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई गई है।

Swasti is Patna Local Journalist covering patna and nearby news, views and Interviews.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *