बिहार में विकास की रफ्तार को गति देने के लिए लगातार सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। हाल ही में बिहार के स्टेट हाईवे को नेशनल हाईवे में तब्दील किये जाने की बात भी सामने आई है। इसके अलावा राजधानी पटना में भी कई सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। इतना ही नहीं 4 नए एक्सप्रेसवे की सौगात भी बिहार को दी गयी है। वहीं, राजधानी पटना के आसपास कई सड़कों का निर्माण कार्य किया जाएगा। इसी क्रम में अब बहुत ही लंबे अरसे से बन रहे बिहार राज्य के मुंगेर नदी के ऊपर इस शानदार ब्रिज का निर्माण सम्पन्न होने वाला है।

25 दिसंबर तक किया जा सकता है उद्घाटन

लंबे समय से मुंगेर नदी के ऊपर बन रहे इस शानदार ब्रिज का काम अब लगभग पूरा होने को है, और इसका उद्घाटन 25 दिसंबर तक किया जा सकता है। इस ब्रिजे के बनने के बाद से कई ज़िलों को इसका लाभ मिलेगा। खबरों के अनुसार बिहार राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस पुल का उद्घाटन करेंगे और वही से वर्चुअल के माध्यम से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद हो सकते है।

इन जिलों को होगा लाभ

मुंगेर ब्रिज का निर्माण कार्य काफी तेजी से किया जा रहा है, और इसका उद्घाटन भी 25 दिसंबर 2021 को किया जा सकता है। खबर के अनुसार 19 दिसंबर से मुंगेर का अप्रोच पथ पर मुंगेर बेगूसराय के तरफ गार्डन रखने का काम शुरू होना था और वही से इस एप्रोच पथ के बनने से बिहार के मुंगेर से खगड़िया कोसी सीमांचल और उत्तर बिहार की दूरी को भी कम हो जाने की सम्भावना बताई जा रही है। इससे लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी और विकास की रफ्तार को ही गति मिलेगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *