एक नज़र पूरी खबर 

  • उतर पूरी दिल्ली के ज्योति नगर की घटना
  • ट्रक से टक्कर होने से ट्रेक्टर हवा मई लटक गया
  • नीचे गिरने से चालक की मौत हो गयी

उत्तर – पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर की एक घटना सामने आयी है जहाँ एक ट्रेक्टर की टक्कर टट्रक से हो गयी ।जिस  के कारण ट्रेक्टर हवा मे लटक गया ।ट्रेक्टर की ट्राली मई सीमेंट की बोरिया थी ।इस भयानक हादसे मे ट्रेक्टर चालक की मौत फ्लाईओवर से नीचे गिरने के कारण हुई ।मृतक का नाम पप्पू (45) है। वहीं, दूसरी और टक्कर मारने वाले ट्रक का चालक घायल हो गया। घायल चालक खुर्शीद अहमद (35) को इलाज के लिए स्वामी दयानंद अस्पताल में भेजा गया है।

हादसे की वजह से घटनास्थल पर की भीड़ जुट गई, जिसकी करण से फ्लाइओवर पर जाम लगा रहा। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रैक्टर को फ्लाइओवर पर वापस खींचा। पुलिस मामला दर्ज कर उसके छानबीन में जुट गयी है ।
पुलिसका कहना है की , बागपत निवासी पप्पू अपने परिवार के साथ लोनी दो नंबर में रहता था। इसके परिवार में पत्नी व बच्चे हैं।

Swasti is Patna Local Journalist covering patna and nearby news, views and Interviews.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *