बिहार के किसानों के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार ने गेहूं की सरकारी खरीद की तारीख और कीमत तय कर दी है। 1 अप्रैल 2026 से किसान अपनी उपज सरकार को बेच सकेंगे। इस बार किसानों को पिछले साल के मुकाबले 160 रुपये ज्यादा मिलेंगे। विभाग ने खरीद को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं और जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।

रजिस्ट्रेशन और सेंटर की जानकारी

बिहार कृषि विभाग के पोर्टल dbtagriculture.bihar.gov.in पर किसानों का ऑनलाइन निबंधन 21 जनवरी से ही शुरू हो चुका है। जिन किसानों ने पिछले साल रजिस्ट्रेशन कराया था, उन्हें दोबारा नया निबंधन करने की जरूरत नहीं है। वे सिर्फ अपनी जमीन या परिवार के सदस्य की जानकारी पोर्टल पर अपडेट कर सकते हैं। किसान अपने पंचायत स्तर पर PACS या ब्लॉक स्तर पर व्यापार मंडल में जाकर अपनी फसल बेच सकते हैं।

कीमत और पेमेंट का नया नियम

इस साल केंद्र सरकार ने गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी MSP 2585 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है। सरकार ने इस सीजन के लिए 0.18 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदने का लक्ष्य रखा है। सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि गेहूं बेचने के 48 घंटों के भीतर पैसा सीधे किसानों के बैंक खाते में PFMS के जरिए भेज दिया जाएगा। किसी भी जानकारी के लिए विभाग ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।

मुख्य बिंदु विवरण
न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 2585 रुपये प्रति क्विंटल
खरीद शुरू होने की तारीख 1 अप्रैल 2026
भुगतान की समय सीमा 48 घंटे के भीतर
हेल्पलाइन नंबर 0612-2200693
पंजीकरण पोर्टल dbtagriculture.bihar.gov.in

Swasti is Patna Local Journalist covering patna and nearby news, views and Interviews.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *