बिहार के जहानाबाद जिले में यातायात को सुगम बनाने के लिए एक बड़ी योजना तैयार की गई है. नगर परिषद ने जिले में 5 नई सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव पथ निर्माण विभाग को भेजा है. इन सड़कों के बनने से शहर में लगने वाले लंबे ट्रैफिक जाम से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. बेहतर कनेक्टिविटी होने से न केवल आम लोगों का सफर आसान होगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर व्यापार और औद्योगिक विकास को भी नई मजबूती मिलेगी.

📰: Bihar Day 2026: राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, गांधी मैदान में आज सजेगी कलाकारों की महफिल

इन इलाकों में बनाई जाएंगी नई सड़कें

नगर परिषद द्वारा तैयार प्रस्ताव में शहर के प्रमुख हिस्सों को जोड़ने पर ध्यान दिया गया है. इसके तहत निम्नलिखित रूटों पर सड़क निर्माण का कार्य प्रस्तावित है:

क्र. सं. प्रस्तावित निर्माण क्षेत्र (रूट)
1 जहानाबाद-अरवल NH-33 के राजा बाजार से दक्षिणी दौलतपुर तक
2 पटना-गया NH-22 से मलहचक, पुराना थाना, अस्पताल मोड़ और खान बहादुर रोड तक
3 SS College से लाल से बीघा होते हुए SH-71 तक
4 माले ऑफिस से NH-110 तक
5 फिदा हुसैन मोड़ से मलहचक मोड़ होते हुए हवाई अड्डा मैदान तक

प्रोजेक्ट का प्रभाव और सरकारी निर्देश

इन सड़कों के निर्माण से जहानाबाद के लोगों का समय बचेगा और यात्रा सुविधाजनक होगी. सड़क नेटवर्क मजबूत होने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे. 22 मार्च 2026 को पटना में हुई एक उच्चस्तरीय बैठक में NHAI के वरिष्ठ अधिकारी एल.पी. पाधी ने 46 नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स की समीक्षा की है. इस बैठक में स्पष्ट किया गया है कि लंबित सड़क और पुल परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए मास्टर प्लान के तहत काम किया जाएगा और काम में किसी भी तरह की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

Swasti is Patna Local Journalist covering patna and nearby news, views and Interviews.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *