भागलपुर/बांका: बिहार में पिछले कुछ दिनों से मौसम विभाग द्वारा बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया जा रहा है। लोगों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है। क्योंकि मानसून के प्रवेश के साथ ही हुई वज्रपात में कई लोगों की जान जा चुकी है। उसके बाद आज जो खबर आई है वह भी काफी दहलाने वाली है।
दरअसल आकाशीय बिजली गिरने के कारण उसके चपेट में आने से 5 लोगों की मृत्यु हो गई है। इन लोगों में एक 12 वर्षीय बच्ची और 13 वर्षीय बच्चा भी शामिल है। वज्रपात की यह घटना अमरपुर, चांदन और कटोरिया थाना क्षेत्रों के इलाके में हुई है। वज्रपात की पहली घटना वज्रपात की अमरपुर थाना क्षेत्र के बाजा गांव की है। जहां पर प्रियंका नाम की 12 वर्षीय बच्ची खेत में काम कर रही अपनी मां के लिए खाना लेकर जा रही थी। इस दौरान प्रियंका की मां अपने खेतों में धान की रोपनी कर रही थी। इसी दौरान गरज के साथ बारिश होने लगी और दोपहर आकाशीय बिजली गिरी। जिसकी चपेट में आने से प्रियंका की मौत हो गई।
दूसरी घटना अमरपुर थाना क्षेत्र के कासपुर गांव की है। कासपुर में एक महिला धान की रोपनी कर रही थी। इस दौरान मोबाइल को पानी में गिरने से बचाने के लिए महिला अपने कमर में मोबाइल को रख रही थी। इस दौरान हल्की बारिश भी हो रही थी और तभी आकाशीय बिजली उसके ऊपर ही गिर गई। इस दौरान वहीं उसकी मृत्यु हो गई। शायद मोबाइल की वजह से महिला के शरीर पर आकाशीय बिजली गिर गई।
तीसरी घटना चांदन थाना के लेरुआ टांड़ और जमनी की है। यहां भी धान रोपनी के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से रेखा देवी नाम की एक महिला और दीपक कुमार नाम के एक युवक की मृत्यु हो गई है। वहीं इन इलाकों में हुई वज्रपात की घटना के दौरान चार महिलाएं समय 5 लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं। बिजली गिरने के दौरान सभी लोग सभी लोग अपने खेतों में धान की रोपनी कर रहे थे।
चौथा हादसा कटोरिया थाना क्षेत्र के दरवे पट्टी में हुआ है। 13 वर्ष के लालधारी अपने खेत पर था। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने के कारण उसकी मृत्यु हो गई है। लालधारी के पिता खेत में हल जोत रहे थे और लालधारी अपने पिता का हाथ बता रहा था।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *