एक नजर पूरी खबर

  • केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान कोरोना संक्रमित हो गए हैं, फिलहाल वह अस्पताल में भर्ती हैं।
  • इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह में भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे।https://twitter.com/dpradhanbjp/status/1290648103851352068?s=08

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान कोरोना संक्रमित हो गए हैं, फिलहाल वह अस्पताल में भर्ती हैं। इसकी जानकारी प्रधान ने मंगलवार को ट्वीट कर दी। धर्मेंद्र प्रधान ने ट्वीट में लिखा है कि, “कोरोना के लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट कराया, जिसमें मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉक्टरों की सलाह से मैं अस्पताल में भर्ती हूं और स्वस्थ हूं।“
बता दें कि, इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह में भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे और उन्होंने ट्वीट कर यह जानकारी सार्वजनिक की थी। फिलहाल वह दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम स्थित मोदांता अस्पताल में भर्ती हैं।
वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिध्दरमैया और तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित जैसे बड़े नाम भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।
 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *