अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने फारबिसगंज में चलाया सदस्यता अभियान, छात्राओं ने लिया भाग

Ghazala Saheb10 September 20261 min read9 viewsBihar
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने फारबिसगंज में चलाया सदस्यता अभियान, छात्राओं ने लिया भाग

अररिया, 10 सितंबर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद फारबिसगंज नगर इकाई ने गुरुवार को छात्राओं के बीच प्लस टू भगवती देवी गोयल स्कूल में सदस्यता अभियान चलाया। इस अभियान में बड़ी संख्या में छात्राओं ने सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता अभियान का नेतृत्व नगर मंत्री आयुष भगत ने किया और इस दौरान विद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक अभाविप की सदस्यता ली।

सदस्यों ने दी संगठन की जानकारी

मौके पर मौजूद उत्तर बिहार एसएफडी सह संयोजक आकाश श्रीवास्तव ने कहा कि अभाविप का सदस्यता अभियान विद्यार्थियों को संगठन से जोड़ने के साथ उनमें ज्ञान, शील, एकता, नेतृत्व एवं राष्ट्र सेवा की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। जिला संयोजक एवं जिला सदस्यता प्रमुख शिवम साह ने कहा कि विद्यार्थी परिषद युवाओं को सामाजिक सरोकारों से जोड़कर छात्रहित और राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए प्रेरित करती है।

रचनात्मक कार्यों में भूमिका का आह्वान

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शैलेश कुमार ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे संगठन से जुड़कर रचनात्मक एवं सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएं। अभाविप कार्यकर्ताओं ने अधिक से अधिक विद्यार्थियों को सदस्यता अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर आकाश श्रीवास्तव, शिवम साह, शैलेश कुमार सहित अन्य अभाविप कार्यकर्ता व बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद थीं।

Share:

Comments

Leave a comment