अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर बड़ा हमला, कहा- जुल्म और भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा

Prakriti Singh20 August 20261 min read35 viewsUttar Pradesh
अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर बड़ा हमला, कहा- जुल्म और भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लखनऊ में पार्टी मुख्यालय पर नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में जुल्म-ज्यादती की पराकाष्ठा हो गई है और जीरो टॉलरेंस का दावा पूरी तरह झूठ है।

कानून व्यवस्था और उत्पीड़न पर बयान

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार का मुख्य एजेंडा सत्ता का दुरुपयोग और भ्रष्टाचार है। इस सरकार में निर्दोषों को सताया जा रहा है और पीडीए समाज का उत्पीड़न हो रहा है। प्रदेश में फर्जी एनकाउंटर हो रहे हैं और अपराधियों को संरक्षण मिल रहा है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है और हर दिन हत्या-लूट की घटनाएं हो रही हैं।

अयोध्या और अन्य मुद्दों पर आरोप

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावा चोरी और चंदा चोरी को गंभीरता से नहीं लिया। सरकार ने चोरी में शामिल बड़े लोगों को बचाने का काम किया है। भाजपा के कुशासन से किसान, नौजवान, गरीब, मध्यम वर्ग और व्यापारी त्रस्त हैं। भ्रष्टाचार और महंगाई चरम पर है।

प्रयागराज और बाढ़ के हालात

सपा अध्यक्ष ने कहा कि बाढ़ और जलभराव से प्रयागराज के हालात गंभीर हैं। महाकुंभ के नाम पर खर्च किए गए एक लाख करोड़ रुपये का महाभ्रष्टाचार साफ दिखाई दे रहा है। बाढ़ के हवा-हवाई सर्वे से काम नहीं चलेगा और सरकार को जनता का सामना करना चाहिए। 2027 में भाजपा का सत्ता से बाहर जाना तय है।

Share:

Comments

Leave a comment