"चुनाव छीन लिया गया": अखिलेश यादव ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग के भीतर चल रही कथित खींचतान को लेकर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार से खुद इस्तीफा देने की मांग की है। अखिलेश का आरोप है कि चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी हुई है और लोकतंत्र को बचाने के लिए चुनाव आयोग के शीर्ष अधिकारी को पद छोड़ना चाहिए।