'यूपी में माफिया राज खत्म, अब निवेश का दौर': अमित शाह ने बताया कैसे योगी सरकार ने बदली राज्य की तस्वीर

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश में आए बड़े बदलावों का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने राज्य से माफियाओं का सफाया कर दिया है। नोएडा में आयोजित 'यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026' को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अब निवेश के लिए एक सुरक्षित और अनुकूल वातावरण बन चुका है।
2013 का वो दौर जब दिल्ली में करनी पड़ी थी समिट
अमित शाह ने उत्तर प्रदेश की पिछली स्थिति को याद करते हुए एक महत्वपूर्ण घटना का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि 2013 में जब उत्तर प्रदेश सरकार औद्योगिक निवेश आकर्षित करने के लिए एक सम्मेलन आयोजित करना चाहती थी, तब कानून-व्यवस्था की स्थिति इतनी खराब थी कि