डॉ. अनुज के समर्थन में अनंत सिंह की जन आशीर्वाद यात्रा, उमड़ा जनसैलाब

नवादा जिले में शनिवार को चुनावी माहौल पूरी तरह गरमा गया। जदयू विधायक अनंत सिंह ने पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज समर्थित प्रत्याशी डॉ. अनुज सिंह के समर्थन में 'जन आशीर्वाद यात्रा' निकाली। इस यात्रा के दौरान समर्थकों और मतदाताओं का ऐसा भारी हुजूम उमड़ा कि हर तरफ डॉ. अनुज सिंह के पक्ष में नारेबाजी सुनाई दे रही थी।
"सभी प्रत्याशियों की जमानत होगी जब्त" — अनंत सिंह का बड़ा दावा
वारिसलीगंज के शहीद चंदन सिंह चौक पर आयोजित एक विशाल सभा को संबोधित करते हुए अनंत सिंह ने चुनावी जीत को लेकर बेहद आक्रामक रुख अपनाया। उन्होंने दावा किया कि पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में डॉ. अनुज सिंह की जीत पूरी तरह तय है।
"डॉ. अनुज सिंह भारी बहुमत से विधान पार्षद निर्वाचित होंगे, जबकि अन्य सभी प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो जाएगी।"
अनंत सिंह ने