पिछले साल सुप्रीम काउंसिल के सदस्य डॉ शेख सुल्तान बिन मोहम्मद अल कासिमी और शारजाह के शासक ने शारजाह के अमीराती सरकारी कर्मचारियों के वेतन में Dh600मिलियन वृद्धि करने का आदेश दिया था. जिसमे प्रवासियों के लिए वेतन बढ़ने की घोषणा नहीं की गयी थी.
 

पहले केवल अमीराती नागरिकों के लिए की थी घोषणा 

खलीज टाइम्स के अनुसार उन्होंने कहा था की “नए डिक्री के अनुसार नए ग्रेजुएट व्यक्ति को पहले की तुलना में Dh18,500 दिया जायेगा, जो की पहले Dh17,500 था, Dh18,500 न्यूनतम वेतन होगा, शारजाह सरकार के साथ जुड़े हुए है अमीराती कर्मचारी को हर महीने यह वेतन दिया जायेगा.”
 
हालांकि 8वीं ग्रेड से नीचे के सभी ग्रेड रद्द कर दिए गए हैं, एक कर्मचारी अधिकतम छह वर्षों के लिए एक ही ग्रेड में रह सकता है.
 
 
लेकिन शनिवार को शारजाह के शासक ने अब यह वेतन बढ़ने की घोषणा प्रवासियों के लिए भी लागू कर दी और शारजाह के सरकारी नौकरियों पर कार्य कर रहे प्रवासियों के वेतन में 10 % वृद्धि की घोषणा की. अब शारजाह के सरकारी क्षेत्र में कार्य कर रहे प्रवासियों का शुल्क 10% बढ़ा दिया जायेगा.
 

 
खलीज टाइम्स के अनुसार एक वीडियो में, उन्होंने कहा था की “2018 की शुरुआत से वह शारजाह सरकार में सभी कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि करना चाहते हैं”. हालाँकि उन्होंने उस समय बस अमीराती कर्मचारियों के वेतन वृद्धि के लिए निर्देश जारी किए लेकिन यह उनकी उदारता ही है की उन्होंने अब यह वेतन बढ़ने की घोषणा अमीरातियों के साथ-साथ प्रवासी श्रमिकों के लिए भी कर दी.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *