अरब में पिता और घर पर दो बेटियों ऐसे हाल में मिले, पिता रियाद से भारत रवाना

इलाहाबाद के कीडगंज थाना इलाके में 2 नाबालिग किशोरियों का शव मिलने से सनसनी मच गई। दोनों का शव यमुना नदी में नए पुल के नीचे मिला है। इन दोनों के शव मिलने की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने शवों की शिनाख्त की। शिनाख्त में पता चला कि दोनों मृतक किशोरियां सहेलियां हैं और वह एक ही घर में किराए पर रहती थीं।

बता दें दोनों शनिवार की शाम को करेली थाना क्षेत्र से एक साथ लापता हुई थी। जिसके बाद परिजनों की शिकायत पर करेली पुलिस केस दर्ज कर उनकी तलाश करनी शुरू कर दी। वहीं सोमवार को दोनों के शव यमुना पुल के नीचे मिले। इस मामले में अरब के तेल कम्पनी में काम करने वाले एक के पिता हैं जो उक्त बात की जानकारी मिलते ही अरब से निकल चुके हैं.

 

पुलिस इस बात का पता लगाने में जुट गई है कि दोनों युवतियों की मौत नदी में डूबने से हुई है या फिर उनकी मौत के पीछे कोई दूसरी वजह है। हालांकि शुरुआती जांच में पुलिस को मृतकों के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। जिससे पुलिस को आशंका है कि दोनों किशोरियों ने नदी में कूदकर आत्महत्या की है। लेकिन एक साथ दो किशोरियों ने आत्महत्या जैसा आत्म घाती कदम क्यों उठाया। पुलिस इस बात की पड़ताल करने में जुट गई है।



Exclusively Reported First at: अरब में पिता और घर पर दो बेटियों ऐसे हाल में मिले, पिता रियाद से भारत रवाना

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *