हिमाचल प्रदेश के शिमला में चंबा कॉलेज के साथ लगते सुल्तानपुर मोहल्ला में पांच महिलाओं को देह व्यापार का धंधा करते हुए गिरफ्तार किया है। सास-बहू अपने घर में इस धंधे को चलाती थीं। जबकि महिला के पति कुवैत में नौकरी करता हैं. जिनके खिलाफ पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

पकड़ी गई महिलाओं का पुलिस मेडकिल करवा रही है। पुलिस को लंबे समय से सुल्तानपुर में देह व्यापार का धंधा होने की शिकायतें मिल रही थीं। शुक्रवार को थाना प्रभारी प्रशांत ठाकुर की अगुवाई में पुलिस की टीम ने सुल्तानपुर में रेड डाली। इस दौरान पांच महिलाओं को धंधा करते हुए पकड़ा गया।
सभी महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एएसपी रमन शर्मा भी मामले की जांच करने मौके पर पहुंचे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक महिला व उसकी बहू मिलकर इस धंधे को चलाती थी। उन्होंने देह व्यापार करने के लिए लड़कियों को भी रखा हुआ था।
 

इसकी भनक लगते ही पुलिस की टीम ने शुक्रवार को सुनियोजित तरीके से जाल बिछाते हुए दबिश दी। इस दौरान पांच महिलाओं को पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। जिस स्थान पर महिलाएं धंधा चलाती थी। उससे कुछ ही मीटर की दूरी पर चंबा का डिग्री कॉलेज है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *