एयर विस्तारा ने अपनी एक और नई फ्लाइट शुरू की है। जो भारत से संयुक्त अरब अमीरात(UAE) को जोड़ेगी। एयर विस्तारा की नई उड़ान सेवा एक सीधी फ्लाइट होगी, जो मुंबई से दुबई के लिए उड़ान भरेगी।

विस्तारा एयरलाइंस की मुबई से जाने वाली फ्लाइट यूके 201 होगी। इस फ्लाइट के लिए कंपनी एयरबस ए320 नियो विमानों का इस्तेमाल करेगी। इस फ्लाइट में प्रीमियम इकोनॉमी, इकोनॉमी और बिजनेस क्लास होंगे।

यह फ्लाइट 4. 25 बजे मुंबई से रवाना होगी और शाम 6. 15 बजे दुबई पहुंचेगी, वहीं दुबई से ये फ्लाइट यूके 202 नम्बर से चलेगी। दुबई से यह उड़ान शाम 7. 15 बजे चलेगी और रात 12. 15 बजे यह मुंबई पहुंचेगी।

मुबई से दुबई जाने और वापस मुंबई आने का किराया 17820 रुपये रखा है। वहीं दुबई से मुबई आ कर वापस दुबई जाने का किराया लगभग 14893. 82 रुपये रखा गया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *