महिला का पति नौकरी के चक्कर में घर से बाहर रहता था। पति के बाहर जाने के बाद पत्नी ने घर के नौकर के साथ अवैध संबंध बना लिए। मामले का खुलासा जब हुआ सास ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। बहू ने नौकर के साथ मिलकर सास की हत्या कर दी थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है।

वारदात सोनीपत के भठगांव की है। यहां पर एक किसान का परिवार रहता है। पुलिस के अनुसार बहू के नौकर से अवैध संबंध थे। जिसके चलते आए दिन दोनों रंगरेलिया मनाते थे। आरोप है कि एक दिन दोनों को सास ने रंगे हाथ दबोच लिया। घर पर कोई और नहीं था। इसका फायदा उठाकर बहू ने नौकर के साथ मिलकर सास की हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार बुजुर्ग महिला को उनके नौकर और बहू के बीच चल रहे अनैतिक संबंध का पता चल गया था और इसलिए दोनों ने इसे छिपाने के लिए महिला की हत्या कर दी। पोस्टमॉर्टम के दौरान महिला के पेट से फिनाइल की प्लास्टिक की बोतल मिली थी जो उन्होंने बुजुर्ग के प्राइवेट पार्ट में डाल दी थी।

बुजुर्ग महिला मनोहरी देवी सुबह अपने घर में मृत मिली थीं। उनके शरीर के निचले हिस्से पर खून के निशान भी मिले थे। पुलिस ने मामले का खुलास करते हुए आरोपी नौकार और बहू को पकड़कर जेल भेज दिया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *