सऊदी अरब के धार्मिक शहर मक्का की एक मस्जिद में क्रेन हादसे में एक कामगार घायल हो गया। रविवार को ग्रैंड मस्जिद में निर्माणाधीन स्थल पर हुई इस दुर्घटना में क्रेन चालक को हल्की चोटें आई हैं। प्रशासन ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि क्रेन का लेवर निर्माणक्षेत्र में गिरा है । इस घटना के बाद आवश्यक कदम उठाए गए हैं।

रियाद: सऊदी अरब के शहर मक्का की एक मस्जिद में क्रेन हादसा हुआ है। इस हादसे में एक कामगार घायल हो गया है। खलीज टाइम्स के मुताबिक, रविवार को ग्रैंड मस्जिद में निर्माणाधीन स्थल पर हुई इस दुर्घटना में क्रेन चालक को हल्की चोटें आई हैं।

 
प्रशासन ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि क्रेन का लेवर निर्माणक्षेत्र में गिरा है। इस घटना के बाद आवश्यक कदम उठाए गए हैं।
 
 
आपको बता दें कि सऊदी अरब में साल 2015 में भी इसी तरह के करेन हादसा हुआ था। इस हादसे में सौ से अधिक लोगों की जानें गई थी, जबकि कई घायल हो गये थे।
 
 
सऊदी अरब में यह हादसा उस समय हुआ था जब हज यात्रा शुरू होने ही वाली है। लाखों की तादाद में दुनिया भर के मुसलमान इस यात्रा के लिए सऊदी अरब आते हैं। इसी के मद्देनजर मक्का की पवित्र मस्जिद में काम चल रहा था। सऊदी सरकार ने 2013 से हर देश के हज यात्रियों के कोटा में 20 फीसदी की कटौती कर दी थी। ताकि वहां पर कम भीड़ हो, बावजूद इसके वहां ऐसे भयानक क्रेन हादसा हुआ था।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *