सऊदी अरब: घरेलू राजनीति और सत्‍ता संघर्ष के चलते आलीशान होटल में नजरबंद किए गए सऊदी अरब के शहजादे अलवलीद बिन तलाल रिहाई के बाद अब कारोबार की दुनिया में वापस लौट आए हैं। आते ही उन्‍होंने अपना पुराना अंदाज दिखाते हुए फ्रांसीसी म्‍यूजिक स्‍ट्रीमिंग कंपनी Deezer में 27 करोड़ डॉलर (करीब 1800 करोड़ रुपए) का निवेश किया है। इंटरनेशनल बिजनेस में निवेश के लिए तलाल पूरी दुनिया में मशहूर हैं। उनकी इन्‍वेस्‍टमेंट कंपनी किंगडम होल्‍डिंग के पास एप्‍पल, सिटी ग्रुप, ट्विटर, Lyft और द फोर सीजन होटल चेन जैसे बड़े इंटरनेशनल ब्रांड की हिस्‍सेदारी है।

ये हुई है डील
फिलहाल Deezer के साथ डील के तहत अलवलीद को Deezer में हिस्‍सेदारी मिलेगी। इसके बदले Deezer प्रिंस के कंट्रोल वाले सऊदी मीडिया ग्रुप Rotana के साथ ऑडियो और वीडियो कॉन्‍टेंट शेयर करेगी। इस डील के बाद प्रिंस ने कहा कि नए एग्रीमेंट से कंपनी के शेयरधारकों को फायदा होगा। यह डील प्रिंस की किंगडम होल्‍डिंग और Deezer के बीच हुई है। किंगडम होल्‍डिंग दुनिया भर में करीब 12.5 अरब डॉलर का निवेश मैनेज करती है।

कैद के बाद जनवरी में रिहा हुए थे प्रिंस
सऊदी अधिकारियों ने प्रिंस को पिछले साल एक होटल में नजरबंद कर दिया था। करीब 3 महीने की नजरबंदी के बाद सऊदी प्रशासन ने जनवरी में आजाद किया था। कई अन्‍य शहजादों के साथ प्रिंस अलवलीद को रियाद के Ritz-Carlton hotel में कैद करके रखा गया था। सऊदी अरब के अधिकारियों का कहना था कि रिहाई के लिए प्रिंस के साथ उनका समझौता हो गया है। वहीं प्रिंस अलवलीद का दावा था कि पूरे मामले में वह निर्दोष हैं। किसी गहलफहमी के चलते उन्‍हें हिरासत में लिया गया। सऊदी अधिकारियों का दावा था कि भ्रष्‍टाचार के खिलाफ मुहिम के तहत इन शाहजादों को कैद में रखा गया था।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *