दुबई में प्रवेश को लेकर नया गाइडलाइन जारी किया गया है। दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अधिकारियों ने दूसरे देशों से यहां पहुंचने वाले नागरिकों के लिए नया नियम बनाया है। नए नियम के अनुसार गोल्डन वीजा वालों को ही दुबई में प्रवेश करने की इजाजत मिल सकेगी। अन्य यात्रियों को दुबई में प्रवेश से पहले अधिकारियों से अनुमति लेनी होगी। नया नियम भारत के नागरिकों पर भी लागू होता है। उसके अलावा पाकिस्तान श्रीलंका और नेपाल से दुबई जाने वाले यात्रियों को भी यह नियम मानना होगा।
संयुक्त अरब अमीरात ने पांच देशों में रहने अपने निवासियों के लिए यात्रा का नियम में बदलाव किया है। इन देशों में भारत भी शामिल हैं। नए नियम के अनुसार इन देशों से दुबई के लिए हवाई यात्रा आरंभ करने से पहले सभी यात्रियों को कोविड-19 वैक्सिनेशन सर्टिफिकेट लेना अनिवार्य होगा।
अमीरात एयरलाइंस नया बताया है कि यूएई ने भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, नेपाल, नाइजीरिया और युगांडा के यात्रियों को दुबई की यात्रा करने की अनुमति दी है लेकिन उनके पास एक वैलिड संयुक्त अरब अमीरात रेजिडेंट वीजा होना अनिवार्य है।
इन देशों के यात्रियों को दुबई की यात्रा शुरू करने से पहले जनरल डायरेक्टरेट ऑफ रेसीडेंसी एंड फॉरेन अफेयर्स से अनुमति लेनी होगी। यात्रियों के पास कोविड-19 टेस्ट का सर्टिफिकेट अनिवार्य रूप से होना चाहिए। उड़ान भरने से 48 घंटे पहले तक जारी की गई सर्टिफिकेट ही मान्य होगी।
सिर्फ सर्टिफाइड लैब्स द्वारा जारी की गई कोविड-19 पीसीआर टेस्ट की रिपोर्ट ही स्वीकार की जाएगी। इस रिपोर्ट पर क्यूआर कोड का भी होना अनिवार्य है। सभी यात्रियों को उड़ान भरने से 4 घंटे पहले कोविड-19 पीसीआर रैपिड टेस्ट से कराना होगा।
नई एडवाइजरी के अनुसार यूएई के नागरिकों को नई ट्रैवल एडवाइजरी में छूट दी गई है। लेकिन दुबई पहुंचने के बाद उन्हें कोविड-19 का पीसीआर टेस्ट कराना होगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *