बॉलीवुड के मशहूर गायक मीका सिंह को अबु धाबी (दुबई)  में हिरासत में लिया गया है। उनपर एक नाबालिग लड़की को अश्लील तस्वीरें भेजने का आरोप लगा है। रिपब्लिक की खबर के मुताबिक, मीका पर ब्राजील की 17 साल की एक नाबालिग लड़की ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। साथ ही लड़की ने उनपर अश्लील तस्वीरें भेजने का भी आरोप मढ़ा है। मीका को दुबई के मुरक्काबात पुलिस थाने में रखा गया है। मीका की गिरफ्तारी सुबह 3 बजे बुर दुबई में एक बार से हुई है।

वहीं, दुबई पुलिस ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि उन्होंने मीका सिंह को हिरासत में लिया है। बता दें कि मीका दुबई में एक बॉलीवुड इवेंट करने गए हुए थे। खबर है कि मीका सिंह के जेल जाते ही उनके कई दोस्त उन्हें जेल से छुड़वाने की कोशिश में लगे हुए हैं।
बता दें कि अभी दो दिन पहले ही मीका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दुबई इवेंट की एक वीडियो भी शेयर की थी। उन्होंने कैप्शन में लिखा था ‘हे दुबई मैं आपके शहर में हूं और यह पहली बार है जब मैं यहां मोस्ट पॉपुलर अवार्ड ‘द मसाला अवार्ड फंक्शन’ को अटेंड करने आया हूं।’

इतना ही नहीं मीका ने यहां सिंगर एकोन के साथ ली हुई एक फोटो भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी। फोटो के साथ कैप्शन में लिखा ‘लंबे अरसे बाद एकोन से मिलना बहुत ही अच्छा लगा जिसने अपने गानों से कई लोगों को अपना दिवाना बनाया हुआ है।’
 
बता दें कि मीका सिंह इससे पहले भी कई कंट्रोवर्सी में फंस चुके हैं। गौरतलब है कि साल 2015 में मीका को दिल्ली के एक डॉक्टर को इवेंट के दौरान थप्पड़ मारने के चलते गिरफ्तार किया गया था। साल 2006 में मोस्टकंट्रोवर्शियल क्वीन राखी सावंत ने मुंबई में एक बर्थडे सेलिब्रेशन में मीका के जबरन किस करने पर उनके खिलाफ केस दर्ज करवाया था। साल 2014 में मीका हिट-एंड-रन केस में फंसे थे। इस दौरान उन्होंने एक ऑटो रिक्शा को अपनी कार से कुचल दिया था।
 

बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह को संयुक्त अरब अमीरात में दुबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मीका पर ब्राजील की एक मॉडल के साथ छेड़खानी और उसे अश्लील फोटो भेजने का आरोप है।
ब्राजील की 17 साल की एक मॉडल ने शिकायत की थी कि मीका ने उसे एक आपत्तिजनक फोटो भेजी है। रिपोर्ट्स के अनुसार मीका को दुबई पुलिस ने हिरासत में लिया है।
खबर है कि उन्हें दुबई में मुरक्काबात के थाने में रखा गया है।रिपोर्ट्स के अनुसार मीका एक बॉलिवुड परफॉर्मेंस के लिए दुबई में थे। पकड़े जाने के बाद उनके दोस्तों ने उनकी जमानत का भी प्रयास किया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *