अररिया के आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण जागरूकता गतिविधियों का हुआ आयोजन, बांटी गई महत्वपूर्ण जानकारी

Ghazala Saheb10 September 20261 min read7 viewsBihar
अररिया के आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण जागरूकता गतिविधियों का हुआ आयोजन, बांटी गई महत्वपूर्ण जानकारी

अररिया में 9वें राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत गुरुवार को जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण जागरूकता से संबंधित गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा बच्चों, माताओं, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं तथा समुदाय को संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।

पोषण थाली और प्रदर्शन

कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण थाली एवं 5 रंगों की थाली का प्रदर्शन किया गया। सेविकाओं ने विभिन्न खाद्य पदार्थों के पोषण महत्व की जानकारी देते हुए भोजन में विविधता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। माताओं के साथ पोषण संवाद के माध्यम से बच्चों के साथ-साथ गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के लिए संतुलित आहार, स्थानीय पौष्टिक खाद्य पदार्थों के उपयोग तथा प्रोटीन युक्त भोजन को दैनिक आहार में शामिल करने के संबंध में जानकारी दी गई।

विविध गतिविधियों का आयोजन

इसके अलावा केंद्रों पर प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों का प्रदर्शन, पोषण संवाद एवं पोषण क्विज जैसी गतिविधियां भी आयोजित की गईं। परिवारों को हरी पत्तेदार सब्जियां, दाल, अनाज, दूध एवं अन्य स्थानीय एवं पौष्टिक खाद्य पदार्थों को नियमित भोजन में शामिल करने के लिए जागरूक किया गया।

Share:

Comments

Leave a comment