अररिया में कारोबारी ने मुखिया प्रतिनिधि पर लगाया रंगदारी मांगने और लूटपाट का गंभीर आरोप, मामला दर्ज

Ghazala Saheb5 September 20261 min read36 viewsBihar
अररिया में कारोबारी ने मुखिया प्रतिनिधि पर लगाया रंगदारी मांगने और लूटपाट का गंभीर आरोप, मामला दर्ज

अररिया के फारबिसगंज थाना क्षेत्र में मुखिया प्रतिनिधि पर हुए हमले के मामले के बाद अब एक कारोबारी ने भी गंभीर आरोप लगाते हुए कांड दर्ज कराया है। इस मामले में कारोबारी ने हथियार के बल पर रंगदारी, ट्रक रोकने, मारपीट और सोने की चेन लूटने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है और थानाध्यक्ष ने दो आरोपियों को जेल भेजे जाने की पुष्टि की है।

फारबिसगंज थाना क्षेत्र का मामला

भागकोहलिया चौरा परवाहा निवासी कारोबारी जयप्रकाश अग्रवाल ने फारबिसगंज थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है। कारोबारी ने आरोप लगाया है कि किरकिचिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मो. कफील अंसारी के नेतृत्व में ट्रकों को रोककर रंगदारी वसूली जाती है। आवेदन के अनुसार, दो सितंबर की सुबह उनके स्टाफ दिलीप सिंह ट्रक लेकर जा रहे थे तभी आरोपियों ने ट्रक रोककर मारपीट की और 50 हजार रुपये प्रतिमाह रंगदारी की मांग की।

हथियार दिखाने और लूटपाट का आरोप

विवाद के दौरान हथियार दिखाकर धमकी दी गई और कारोबारी के पुत्र की पिस्टल का मैगजीन तथा करीब तीन लाख रुपये कीमत की सोने की चेन छीन ली गई। इसके अलावा दो मोटरसाइकिलों को क्षतिग्रस्त करने का भी आरोप लगाया गया है। फारबिसगंज थाना में विभिन्न धाराओं के तहत कांड दर्ज किया गया है और पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

Share:

Comments

Leave a comment