अररिया कॉलेज में राष्ट्रीय खेल दिवस पर युवा कनेक्ट कार्यक्रम, पीएम मोदी ने युवाओं को किया संबोधित

Ghazala Saheb27 August 20261 min read40 viewsBihar
अररिया कॉलेज में राष्ट्रीय खेल दिवस पर युवा कनेक्ट कार्यक्रम, पीएम मोदी ने युवाओं को किया संबोधित

अररिया 27 अगस्त (हि.स.)। राष्ट्रीय खेल दिवस पर गुरुवार को अररिया कॉलेज परिसर में खेलो इंडिया डायलॉग के थीम पर युवा कनेक्ट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाइव डिजिटल माध्यम से जुड़कर कॉलेज के छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में खेलो इंडिया डायलॉग और युवा कनेक्ट कार्यक्रम के उद्देश्यों एवं महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने, विभिन्न खेल गतिविधियों में भागीदारी बढ़ाने और देश के विकास में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में शामिल हुए लोग

मौके पर बड़ी संख्या में युवक युवतियों के अलावा कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के प्रधानाध्यापक डॉ. रामदयाल पासवान के निर्देशन में हुआ। सहायक प्रधान अध्यापक सह एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी शम्स परवेज भी इस दौरान उपस्थित थे। शम्स परवेज ने बताया कि प्रधानमंत्री ने खेलो इंडिया डायलॉग के माध्यम से युवाओं को खेल के प्रति जागरूक और प्रोत्साहित करने का संदेश दिया।

खेलों का महत्व

उन्होंने जोर दिया कि युवाओं को अपनी रुचि के किसी भी खेल में सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए। खेल न केवल शारीरिक क्षमता बल्कि अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और आत्मविश्वास का भी विकास करता है। हिन्दुस्तान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share:

Comments

Leave a comment