अररिया में मुखिया प्रतिनिधि और कांग्रेस नेता कफिल अंसारी पर जानलेवा हमला, फायरिंग के दौरान बाल-बाल बचे

Ghazala Saheb2 September 20261 min read55 viewsBihar
अररिया में मुखिया प्रतिनिधि और कांग्रेस नेता कफिल अंसारी पर जानलेवा हमला, फायरिंग के दौरान बाल-बाल बचे

अररिया में फारबिसगंज के किरकिचिया पंचायत की मुखिया रबीन खातून के पति, मुखिया प्रतिनिधि और कांग्रेस नेता कफिल अंसारी पर बाइक सवार तीन युवकों ने हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में वह बाल-बाल बच गए हैं और बदमाशों की गोली मिसफायर हो गई थी।

घटना की पूरी जानकारी

घटना सुबह करीब साढ़े नौ बजे फारबिसगंज कॉलेज चौक से डीएसपी आवास की ओर जाने वाली नहर कॉलोनी सड़क की है। छोटी सड़क पर दो ट्रक घुस जाने से जाम लग गया था, जिसमें स्कूल वैन और अन्य लोग फंसे थे। जाम खुलवाने पहुंचे मुखिया प्रतिनिधि ने ट्रक चालकों से सवाल किया, तो चालक ने फोन करके हथियारबंद तीन युवकों को मियांहाट से बुला लिया। युवकों ने आकर विवाद किया और एक युवक ने पिस्टल से गोली चला दी, जो मिसफायर हो गई।

पुलिस कार्रवाई और भीड़ का हंगामा

घटना की सूचना मिलते ही फारबिसगंज प्रभारी एसडीपीओ पंकज कुमार और थानाध्यक्ष मनोज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया, जिसे भीड़ पीटने के लिए उतारू थी। पुलिस कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर थाना ले गई और मौके से मिसफायर खोखा भी बरामद किया गया। घटना के बाद से गांव में तनाव बना हुआ है।

Share:

Comments

Leave a comment