अररिया में डीएम के जनता दरबार में सुनी गई 125 फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए गए निर्देश

अररिया 22 अगस्त (हि.स.)। समाहरणालय के परमान सभागार में शनिवार को डीएम विनोद दूहन के जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे 125 फरियादियों की शिकायतों को सुना गया।
जनता दरबार में पहुंचे आमजनों ने अपनी व्यक्तिगत और सार्वजनिक समस्याओं से जुड़े आवेदन डीएम के सामने रखे। जिला पदाधिकारी ने सभी की समस्याओं को गंभीरता से सुना।
डीएम ने संबंधित अधिकारियों को सभी प्राप्त शिकायतों और आवेदनों का समयबद्ध, निष्पक्ष और प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित करने का कड़ा निर्देश दिया।