अररिया डीएम विनोद दूहन का सख्त निर्देश, विद्यार्थी सहयोग पोर्टल के आवेदनों का हो त्वरित निष्पादन

Ghazala Saheb29 August 20261 min read26 viewsBihar
अररिया डीएम विनोद दूहन का सख्त निर्देश, विद्यार्थी सहयोग पोर्टल के आवेदनों का हो त्वरित निष्पादन

अररिया में विद्यार्थी सहयोग पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों के त्वरित निष्पादन को लेकर डीएम विनोद दूहन की अध्यक्षता में शनिवार को एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में नोडल पदाधिकारी ने बताया कि विद्यार्थी सहयोग शिविर में कुल 41 आवेदन मिले हैं, जिनमें से 09 आवेदनों का पोर्टल पर निबंधन हो चुका है और 06 का निष्पादन किया गया है।

विद्यार्थियों के मामलों में देरी बर्दाश्त नहीं

डीएम ने सभी संबंधित नोडल पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर में मिले सभी आवेदनों का अनिवार्य रूप से ऑनलाइन निबंधन किया जाए। उन्होंने कहा कि आवेदनों की गुणवत्तापूर्ण जांच करके उन्हें तय समय-सीमा के अंदर निपटाया जाए ताकि छात्रों को किसी तरह की परेशानी न हो।

लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर हो काम

डीएम ने कड़े शब्दों में अधिकारियों से कहा कि विद्यार्थियों से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। सभी संबंधित पदाधिकारी और कर्मी पोर्टल पर मिलने वाले आवेदनों की नियमित रूप से समीक्षा करें और लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करें।

इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में कई बड़े अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी और सहायक निदेशक दिव्यांगजन सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share:

Comments

Leave a comment