अररिया में सनसनी: सुनसान घर में फंदे से लटका मिला मासूम का शव

Ghazala Saheb3 October 20261 min read0 viewsBihar
अररिया में सनसनी: सुनसान घर में फंदे से लटका मिला मासूम का शव

बिहार के अररिया जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। फुलकाहा थाना क्षेत्र के मानिकपुर में शनिवार को एक छह साल की मासूम बच्ची का शव एक सुनसान घर में फंदे से लटका हुआ पाया गया। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

भगवान की प्रतिमा देखने गई थी प्रियांशु

मृतक बच्ची की पहचान भवानीपुर निवासी धीरेंद्र पासवान की बेटी प्रियांशु कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि प्रियांशु जितवाहन भगवान की प्रतिमा देखने के लिए निकली थी, लेकिन उसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी। काफी तलाश करने के बाद भी जब उसका कुछ पता नहीं चला, तो परिजन उसकी खोज में लगे थे।

खेत देखने गए युवक ने देखा शव

बच्ची का शव मिलने का पता तब चला जब दिनेश मुखिया का बेटा कामत पर खेती देखने गया था। वहां उसने एक सुनसान घर में बच्ची का शव रस्सी से लटका हुआ देखा। देखते ही देखते यह खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई और मौके पर लोगों

Share:

Comments

Leave a comment