अररिया के जोगबनी में भारत-नेपाल सीमा के पास से तस्कर गिरफ्तार, 6.23 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद

Ghazala Saheb9 September 20261 min read11 viewsBihar
अररिया के जोगबनी में भारत-नेपाल सीमा के पास से तस्कर गिरफ्तार, 6.23 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद

अररिया 09 सितंबर (हि.स.)। एसएसबी 56वीं वाहिनी की एफ समवाय जोगबनी और थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार को भारत-नेपाल सीमा के पास 6.23 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने मादक पदार्थ और तस्करी में इस्तेमाल साइकिल जब्त की।

मुख्य बिंदु

एसएसबी और बिहार पुलिस की संयुक्त गश्ती दल द्वारा भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 181/01 के पास भारतीय क्षेत्र में लगभग पांच सौ मीटर अंदर, खजूरबाड़ी रोड,टीकूलिया बस्ती में गश्त की जा रही थी। गश्त के दौरान चांस एनकाउंटर के तहत संदेह के आधार पर एक साइकिल सवार युवक को रोककर पूछताछ एवं तलाशी ली गई।

बरामदगी और आरोपी की पहचान

तलाशी के दौरान संदिग्ध व्यक्ति के कब्जे से 6.23 ग्राम ब्राउन शुगर तथा तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक पुरानी साइकिल बरामद की गई। मादक पदार्थ जांच किट के माध्यम से जब्त सामग्री की पुष्टि की गई। गिरफ्तार तस्कर जोगबनी के खजुरबाड़ी वार्ड संख्या 15 का रहने वाला 18 वर्षीय शिवा यादव पिता श्यामलाल यादव है।

आरोपी का बयान

प्रारंभिक पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने स्वीकार किया कि वह मादक पदार्थ की इस खेप को लेकर टीकूलिया बस्ती में किसी अज्ञात व्यक्ति को सौंपने जा रहा था। हिन्दुस्थान समाचार राहुल कुमार ठाकुर

Share:

Comments

Leave a comment