अररिया में बोलेरो के 'सीक्रेट' तहखाने में मिली शराब, महिला समेत 3 गिरफ्तार

Ghazala Saheb18 October 20261 min read0 viewsBihar
अररिया में बोलेरो के 'सीक्रेट' तहखाने में मिली शराब, महिला समेत 3 गिरफ्तार

अररिया जिले में मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग को एक बड़ी सफलता मिली है। जोकीहाट थाना क्षेत्र के काकन टोल प्लाजा के पास छापेमारी के दौरान एक बोलेरो गाड़ी से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई है। इस मामले में विभाग ने एक महिला सहित तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।

बोलेरो में बनाया था खुफिया तहखाना

उत्पाद अधीक्षक निरंजन कुमार झा ने बताया कि विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि किशनगंज से फारबिसगंज की ओर फोर लेन सड़क से शराब की एक बड़ी खेप ले जाई जा रही है। इस सूचना पर एसआई प्रीति कुमारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने जब काकन टोल प्लाजा के पास संदिग्ध महिंद्रा बोलेरो (BR32G-9490) को रोका, तो तलाशी के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ। गाड़ी की सीट के नीचे लोहे का एक गुप्त तहखाना बनाया गया था, जिसमें तीन अलग-अलग ब्रांड की कुल 100 बोतल विदेशी शराब (36.03 लीटर) छिपाई गई थी।

पुलिस को देख भागने की कोशिश, फिर हुई घेराबंदी

जांच दल को देखते ही वाहन चालक ने गाड़ी को घुमाकर भागने का प्रयास किया, लेकिन सतर्क टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए वाहन की घेराबंदी कर उसे रोक लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने न केवल शराब बरामद की, बल्कि गाड़ी में सवार तीन लोगों को भी हिरासत में ले लिया।

गिरफ्तार किए गए तस्करों की पहचान

हिरासत में लिए गए आरोपियों की पहचान निम्नलिखित रूप में हुई है:

  • सतपाल: निवासी लठिरा गांव, गजरौला, अमरोहा (उत्तर प्रदेश)
  • सुमन कुमार महतो: निवासी नरहा, बहेरा, दरभंगा (बिहार)
  • अर्चना देवी: निवासी रेपुरा रामपुर बल्ली, मुजफ्फरपुर (बिहार)
Share:

Comments

Leave a comment