अररिया में रक्षाबंधन पर महिला सुरक्षा के लिए अभया ब्रिगेड की शुरुआत

Ghazala Saheb28 August 20261 min read13 viewsBihar
अररिया में रक्षाबंधन पर महिला सुरक्षा के लिए अभया ब्रिगेड की शुरुआत

अररिया पुलिस केन्द्र में रक्षा बंधन के मौके पर जिला पुलिस की पुलिस दीदी पेट्रोलिंग टीम अभया ब्रिगेड को एक कार्यक्रम में पुलिस उपाधीक्षक रक्षित संतोष कुमार पोद्दार के द्वारा शुक्रवार को हरी झंडी दिखाकर फ्लैग ऑफ किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

महिला सुरक्षा और जागरूकता अभियान

स्कूटी पर सवार होकर ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए पुलिस दीदी टीम ने शहरी क्षेत्र सहित ग्रामीण इलाकों का दौरा किया। महिलाओं और बालिकाओं को किसी भी असुरक्षा को लेकर जागरूक रहने और पुलिस को सूचित करने को लेकर जन जागरूकता चलाया गया।

Share:

Comments

Leave a comment