अररिया में बिजली चोरी का बड़ा खुलासा, छापेमारी टीम ने उपभोक्ता पर दर्ज कराया केस

Ghazala Saheb1 September 20261 min read165 viewsBihar
अररिया में बिजली चोरी का बड़ा खुलासा, छापेमारी टीम ने उपभोक्ता पर दर्ज कराया केस

अररिया में बिजली विभाग की टीम ने छापेमारी कर चोरी से बिजली जलाने वाले एक उपभोक्ता को पकड़ा है। कनीय विद्युत अभियंता चंदन कुमार मांझी के नेतृत्व में यह कार्रवाई फारबिसगंज रेफरल रोड वार्ड संख्या सात में आनंद मेडिकल हॉल के पास की गई।

मामला दर्ज

दीक्षा कुमारी पति मणिशंकर कुमार के खिलाफ 27 हजार 613 रुपये की ऊर्जा चोरी का मामला दर्ज किया गया है। फारबिसगंज थाना में विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 एवं अन्य सुसंगत धाराओं के तहत यह केस दर्ज कराया गया है।

छापेमारी दल की कार्रवाई

विशेष टीम में मानव बल मो. ताहिर, शम्भू शरण सिंह और अनवारुल शामिल थे। जांच के दौरान पाया गया कि स्मार्ट मीटर होने के बावजूद उपभोक्ता द्वारा मेन सर्विस तार में मीटर से पहले छत पर दूसरे तार को जोड़कर मीटर को बाईपास किया जा रहा था।

विभाग का बयान

अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने से एनबीपीडीसीएल को 27 हजार 613 रुपये की राजस्व क्षति हुई है। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अवैध बिजली चोरी के खिलाफ इस तरह का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Share:

Comments

Leave a comment