अररिया में फारबिसगंज अनुमंडल प्रशासन ने रामपुर ओवरब्रिज के पास से हटाया अतिक्रमण

Ghazala Saheb15 September 20261 min read9 viewsBihar
अररिया में फारबिसगंज अनुमंडल प्रशासन ने रामपुर ओवरब्रिज के पास से हटाया अतिक्रमण

अररिया में फारबिसगंज अनुमंडल प्रशासन ने मंगलवार की सुबह रामपुर ओवरब्रिज के पास एनएच 27 पर अतिक्रमण कर दुकान चला रहे लोगों की दुकानों को हटा दिया है। इस कार्रवाई के दौरान एसडीएम अभय कुमार तिवारी, एसडीपीओ पंकज कुमार और थानाध्यक्ष मनोज कुमार सहित कई पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

रामपुर ओवरब्रिज के नीचे और आसपास के इलाकों में दर्जनों गुमटियां रखकर दुकानें चलाई जा रही थीं। इसकी वजह से सड़क पर जाम की समस्या बनी रहती थी और वहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता था।

हाल ही में हुई एक बैठक में स्थानीय लोगों ने इस अतिक्रमण से होने वाली परेशानियों की जानकारी अनुमंडल प्रशासन को दी थी। इसी शिकायत के आधार पर मंगलवार सुबह यह विशेष अभियान चलाकर जमीन को खाली कराया गया।

मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। प्रशासन के बुलडोजर के साथ पहुंचने पर दुकानदारों और स्थानीय लोगों में कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई और कई दुकानदारों ने अपनी गुमटियां खुद ही हटा लीं।

एसडीएम अभय कुमार तिवारी ने बताया कि एनएचएआई के साथ सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिला प्रशासन ने एनएच के किनारे अतिक्रमण न करने का स्पष्ट निर्देश दिया था। इसी नियम के तहत यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि दुकानें हटने के बाद दोबारा अतिक्रमण किया गया, तो प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा।

Share:

Comments

Leave a comment