रंजीत शर्मा हत्याकांड का पर्दाफाश: दो गिरफ्तार, बाइक जब्त

अररिया पुलिस ने रंजीत शर्मा हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और वारदात में इस्तेमाल बाइक भी बरामद की है।

Ghazala Saheb13 November 20261 min read0 viewsBihar
रंजीत शर्मा हत्याकांड का पर्दाफाश: दो गिरफ्तार, बाइक जब्त

अररिया जिले के बौसी थाना क्षेत्र के लकुनवा गांव में एक महीने पहले हुए रंजीत शर्मा हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। 8 अक्टूबर को हुई इस सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।

तकनीकी जांच और वैज्ञानिक साक्ष्यों से सुलझी गुत्थी

इस हत्याकांड को सुलझाने के लिए पुलिस ने आधुनिक और वैज्ञानिक तरीकों का सहारा लिया। एसपी जितेंद्र कुमार ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में जानकारी दी कि पुलिस ने मानवीय सूचना (Human Intelligence), वैज्ञानिक अनुसंधान, सीडीआर (CDR) और टावर डम्प डाटा का बारीकी से विश्लेषण किया। इन तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ही पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को दबोचा है, जिनकी पहचान इस प्रकार है:

  • निर्मल कुमार: पिता देवानंद मेहता, निवासी मधुलता विशनपुर गाँव, रानीगंज थाना क्षेत्र।
  • योगेंद्र शर्मा उर्फ रुदल शर्मा: पिता स्व. फनी शर्मा, निवासी लकुनवा गांव (वार्ड संख्या 6), बौसी थाना क्षेत्र।

पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी बरामद कर लिया है।

पुलिस टीम की कार्रवाई और मामला दर्ज

बता दें कि परिजनों के बयान के आधार पर बौसी थाना में कांड संख्या 190/26 दर्ज किया गया था। इस सफल छापेमारी दल में बौसी थानाध्यक्ष कुंदन कुमार, एसआई विमलेश कुमार पांडेय, सुदर्शन शर्मा, डीआईयू और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Share:

Comments

Leave a comment