अवैध किराया वसूली पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 56 बसों की जांच कर वसूला गया जुर्माना

Ghazala Saheb22 August 20261 min read49 viewsBihar
अवैध किराया वसूली पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 56 बसों की जांच कर वसूला गया जुर्माना

अररिया में जिलाधिकारी विनोद दूहन के निर्देश पर जिले में 19 स्थानों पर परिवहन विभाग की ओर से अवैध किराया वसूली के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी संजीव कुमार सज्जन के नेतृत्व में 56 बसों की जांच की गई और अवैध किराया वसूली को लेकर 38 हजार 500 रूपये जुर्माने की राशि वसूली गई।

प्रमुख बिंदु

अररिया बस स्टैंड सहित जिले के विभिन्न प्रमुख मार्गों एवं बस पड़ावों पर संचालित यात्री बसों का औचक निरीक्षण किया गया। जांच के क्रम में नियमों के उल्लंघन के मामलों में जुर्माना राशि वसूल की गई और कई बसों में निर्धारित किराया सारणी प्रदर्शित नहीं पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की गई।

यात्रियों से पूछताछ और बुकिंग काउंटरों की जांच

परिवहन विभाग के पदाधिकारियों द्वारा बसों के अंदर पॉइंट-टू-पॉइंट निर्धारित किराया सारणी के प्रदर्शन की जांच की गई। बसों में यात्रा कर रहे यात्रियों से सीधे पूछताछ कर यह जानकारी ली गई कि उनसे निर्धारित किराया ही लिया जा रहा है या नहीं। अररिया बस स्टैंड स्थित विभिन्न बसों के बुकिंग काउंटरों पर भी जांच की गई और संचालकों को निर्धारित किराया तालिका प्रदर्शित करने का निर्देश दिया गया।

जिला प्रशासन की सख्त चेतावनी

जिला प्रशासन को शिकायत मिल रही थी कि कुछ बस संचालकों द्वारा निर्धारित किराया से अधिक राशि वसूली जा रही है। जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि आगे भी नियमित रूप से औचक जांच जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने पर वाहन जब्ती सहित कठोर कार्रवाई की जाएगी

Share:

Comments

Leave a comment