अररिया समाहरणालय में दिवंगत सहायक प्रशासी पदाधिकारी शिवचंद ऋषिदेव को दी गई श्रद्धांजलि

अररिया में 12 सितम्बर को सदर अनुमंडल कार्यालय में पदस्थापित सहायक प्रशासी पदाधिकारी शिवचंद ऋषिदेव के निधन पर एक शोकसभा आयोजित की गई। समाहरणालय में आयोजित इस शोकसभा में दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को संबल प्रदान करने के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में हुआ आयोजन
जिला पदाधिकारी विनोद दूहन की अध्यक्षता में आयोजित शोक सभा में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखा। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। इस शोकसभा में समाहरणालय, विभिन्न अभिकरणों, अनुमंडल कार्यालय एवं जिले के अन्य कार्यालयों के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।