अररिया में तालाब में नहाने के दौरान डूबे 15 वर्षीय युवक की मौत

Ghazala Saheb4 September 20261 min read17 viewsBihar
अररिया में तालाब में नहाने के दौरान डूबे 15 वर्षीय युवक की मौत

अररिया 04 सितंबर (हि.स.)। जिले में फारबिसगंज थाना क्षेत्र के ढोलबज्जा गांव में तालाब में स्नान करने के क्रम में गहरे पानी में डूब जाने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान ढोलबज्जा पंचायत वार्ड संख्या नौ निवासी शहादत हुसैन के पुत्र 15 वर्षीय मो.सागर हुसैन के रूप में की गई।

सूचना पर फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष एवं सरपंच प्रतिनिधि गुलाबचंद ऋषिदेव, मो. मोजाहिद, मो.अख्तर, मो.सरफराज, मो.शाहिद, मो.बरकत, असलम शेख, मो.तारिक आदि अस्पताल पहुंचे। फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल से यूडी केस को लेकर फारबिसगंज थाना को सूचित किया गया, जिसके बाद फारबिसगंज थाना से पुलिस अधिकारी बल के साथ अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं।

Share:

Comments

Leave a comment