सारण में मंत्री अशोक चौधरी की अपील, जदयू उम्मीदवार ई आनंद पुष्कर को जिताने के लिए शिक्षक करें मतदान

Ghazala Saheb6 September 20261 min read29 viewsBihar
सारण में मंत्री अशोक चौधरी की अपील, जदयू उम्मीदवार ई आनंद पुष्कर को जिताने के लिए शिक्षक करें मतदान

सारण में जनता दल यूनाइटेड की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के शिक्षक मतदाताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं की यह बैठक शहर के एक विवाह भवन में हुई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जनता दल यूनाइटेड के सारण जिला अध्यक्ष बैद्यनाथ प्रसाद सिंह विकल ने की। इस बैठक में बिहार सरकार के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री अशोक चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

बैठक को संबोधित करते हुए मंत्री अशोक चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पिछले बीस वर्षों में हुए विकास कार्यों की चर्चा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने शिक्षा और शिक्षकों के उत्थान के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। उन्होंने सभी शिक्षक मतदाताओं से आग्रह किया कि वे जदयू उम्मीदवार ई आनंद पुष्कर के पक्ष में मतदान करें और उन्हें भारी मतों से विजयी बनाकर बिहार विधान परिषद भेजें।

जिला अध्यक्ष बैद्यनाथ प्रसाद सिंह विकल ने सभी का स्वागत करते हुए शिक्षक मतदाताओं से ई आनंद पुष्कर को अपना प्रतिनिधि चुनने की अपील की। इस अवसर पर कई प्रमुख नेता और बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता तथा शिक्षक मतदाता उपस्थित रहे। उपस्थित प्रमुख लोगों में विधान पार्षद प्रो. वीरेंद्र नारायण यादव, विधायक रणधीर सिंह, पूर्व सांसद लाल बाबू राय, पूर्व उपसभापति सलीम परवेज, पूर्व विधायक छोटेलाल राय, गोपालगंज जिला अध्यक्ष प्रमोद पटेल, डॉ. विशाल सिंह राठौड़, जयप्रकाश यादव, राजेश त्यागी, ब्रजेश कुमार, ई० प्रभाष शंकर और वरूण प्रकाश शामिल रहे।

Share:

Comments

Leave a comment