श्रावण के अंतिम सोमवार पर सोनपुर के बाबा हरिहरनाथ मंदिर में उमड़ी भारी भीड़

Akhand India Desk24 August 20261 min read12 viewsDharm
श्रावण के अंतिम सोमवार पर सोनपुर के बाबा हरिहरनाथ मंदिर में उमड़ी भारी भीड़

श्रावण मास के चौथे और अंतिम सोमवार को सोनपुर के प्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह तीन बजे ब्रह्ममुहूर्त में मंगलाचरण और नित्य रुद्राभिषेक के बाद श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के पट खोल दिए गए।

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा परिसर

कपाट खुलते ही पूरा मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंज उठा। हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर पवित्र गंगाजल से जलाभिषेक किया।

प्रशासन की मुस्तैदी

विधि-व्यवस्था और सुरक्षा बनाए रखने के लिए सारण जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। सुबह चार बजे से ही जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव और वरीय पुलिस अधीक्षक ने मंदिर परिसर में कैंप कर व्यवस्थाओं की निगरानी की जिससे श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण ढंग से जलाभिषेक किया।

Share:

Comments

Leave a comment