बगहा में गंडक नदी और तटबंधों का डीएम ने किया निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश

Ghazala Saheb26 August 20261 min read69 viewsBihar
बगहा में गंडक नदी और तटबंधों का डीएम ने किया निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश

पश्चिम चम्पारण के बगहा अनुमंडल क्षेत्र में नेपाल में GLOF की सूचना और गंडक नदी में पानी बढ़ने की संभावना को देखते हुए जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने बुधवार को विभिन्न तटबंधों और घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और इंजीनियरों को तटबंधों की लगातार निगरानी करने, जरूरी तैयारियां पूरी रखने और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा।

जिलाधिकारी के निर्देश

जिलाधिकारी ने लोगों की सुरक्षा को सबसे ऊपर रखते हुए नदी के पास और निचले इलाकों में खास सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं, नदी के पास न जाएं और केवल प्रशासन की आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें। जिला प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Share:

Comments

Leave a comment