बगहा में आरटीपीएस केंद्र पर गलत निवास प्रमाण पत्र की शिकायत पर एसडीएम की बड़ी कार्रवाई

Ghazala Saheb16 September 20261 min read7 viewsBihar
बगहा में आरटीपीएस केंद्र पर गलत निवास प्रमाण पत्र की शिकायत पर एसडीएम की बड़ी कार्रवाई

पश्चिम चम्पारण के बगहा में आरटीपीएस केंद्र में गलत तरीके से निवास प्रमाण पत्र बनाए जाने की शिकायत पर अनुमंडल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। बगहा-2 प्रखंड कार्यालय स्थित आरटीपीएस केंद्र में गलत प्रमाण पत्र बनाने की सूचना मिलने पर अनुमंडल पदाधिकारी चांदनी कुमारी ने बुधवार को औचक निरीक्षण किया। एसडीएम ने प्रमाण पत्र बनाने और जारी करने के कार्यों की जांच करने के बाद संबंधित आईटी कर्मी से स्पष्टीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी है।

उपस्थिति पंजी में मिली भारी गड़बड़ी

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने प्रखंड और अंचल कार्यालय की उपस्थिति पंजी की भी जांच की। जांच में कई कर्मियों की उपस्थिति निर्धारित तिथियों में दर्ज नहीं पाई गई और अनुपस्थित तिथियों पर पंजी में खाली स्थान छोड़ दिया गया था। इस पर एसडीओ ने गंभीर नाराजगी जताई और संबंधित लिपिक से भी स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है।

Share:

Comments

Leave a comment