बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 168 मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Ghazala Saheb9 September 20261 min read16 viewsBihar
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 168 मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘नेक संवाद’ सभागार में इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा-2026 की टॉपर सूची में स्थान प्राप्त करने वाले 168 मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को उनकी सफलता के लिए बधाई दी और इसे उनके परिश्रम का परिणाम बताया।

समय पर होगा टॉपरों का सम्मान

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि अगले वर्ष से टॉपर सम्मान समारोह परीक्षा परिणाम घोषित होने के एक महीने के भीतर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि परिणाम के तुरंत बाद विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाए ताकि उन्हें समय पर प्रोत्साहन मिल सके।

बिहार की गौरवशाली शैक्षणिक विरासत

मुख्यमंत्री ने बिहार की गौरवशाली शैक्षणिक विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि प्राचीन काल से ही राज्य ज्ञान और शिक्षा का प्रमुख केंद्र रहा है। नालंदा और विक्रमशिला जैसे विश्वविद्यालय इसी धरती की पहचान रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नालंदा विश्वविद्यालय को पुनर्स्थापित किया है और विक्रमशिला के लिए भी भूमि आवंटित की जा चुकी है।

युवाओं के लिए रोजगार और उद्यमिता

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है और वे केवल नौकरी मांगने वाले नहीं, बल्कि रोजगार देने वाले बनें। राज्य में अब तक एक हजार उद्योगों के लिए भूमि उपलब्ध कराई जा चुकी है।

बाढ़ के स्थायी समाधान की आवश्यकता

बाढ़ की स्थिति पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सामान्य से कम वर्षापात के बावजूद बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में केवल राहत और बचाव तक सीमित रहने के बजाय इसके स्थायी समाधान की दिशा में काम करना जरूरी है।

Share:

Comments

Leave a comment